अन्नकूट महोत्सव सामाजिक समरसता का बड़ा उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

JTN-banner-post-final-100

मुख्यमंत्री ने शनि नवग्रह मंदिर उज्जैन में आयोजित अन्नकूट महोत्सव को वर्चुअली किया संबोधित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नवग्रह शनि मंदिर गहरी आस्था का केंद्र है। इसका उल्लेख शास्त्रों में भी मिलता है। यह मंदिर तीर्थ भूमि उज्जैन के लिए एक पौराणिक धरोहर है। साथ ही यहां शनिचरी अमावस्या के साथ कुंभ मेले में लाखों शनि भक्त स्नान कर दर्शन कर लाभ लेते हैं। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को इंदौर से शनि नवग्रह मंदिर उज्जैन में आयोजित अन्नकूट महोत्सव को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज में सामूहिक भोजन की महत्ता है, इसकी सामाजिक समरसता निर्माण में अहम भूमिका है। सामूहिक भोजन से स्वयं के अहंकार का नाश होता है और ऐसा आयोजन यदि मंदिर में हो तो यह सोने पे सुहागा के समान होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी को मिलकर आने वाले समय में सिंहस्थ-2028 की तैयारी करना है।

नवग्रह शनि मंदिर के कार्यक्रम में महंत श्री श्याम बाबा राधे-राधे, श्री हरि नंदन स्वामी, स्वामी नारायण आश्रम, नवग्रह शनि मंदिर के पुजारी श्री शैलेंद्र त्रिवेदी, उज्जैन नगर निगम की सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री रवि सोलंकी, श्री राम सिंह जादौन और शनि मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य श्री वीरेंद्र आंजना सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed