उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की रीवा जिले के विकास कार्यों विस्तृत समीक्षा

TN5-Bhopal141025084724

फ्लाईओवर निर्माण एवं रीवा-शहडोल मार्ग को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

प मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा जिले के लोक निर्माण विभाग एवं एमपीआरडीसी के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में रीवा शहर में प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण, प्रमुख सड़कों की प्रगति और अन्य अधोसंरचना परियोजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि रीवा शहर में कमिश्नर बंगले से विष्णु एम्पायर होटल तक लगभग 2300 मीटर लम्बाई वाले फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 165 करोड़ रुपये है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इस परियोजना को शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और कार्य प्रारंभ की दिशा में आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। रीवा–ब्योहारी (टेटका मोड़)–शहडोल मार्ग की प्रगति पर भी चर्चा हुई। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए तथा जिन परियोजनाओं में तकनीकी या प्रशासनिक अड़चनें हैं, उनका समाधान शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधाएँ, सुरक्षित आवागमन और तेज़ विकास उपलब्ध कराना है। विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री सुखबीर सिंह, एम.डी. एमपीआरडीसी श्री भरत यादव सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *