ऊर्जा क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए मध्‍यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को हुडको का राष्‍ट्रीय सम्मान

Inner-Bhopal250425050657

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड को ऊर्जा क्षेत्र में उल्‍लेखनीय कार्यों के लिये हाउसिंग एंड अर्बन डवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO)द्वारा राष्‍ट्रीय स्‍तर पर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। हुडकोने अपने  55 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व क्षेत्र कंपनी की योजनाओं की प्रशंसा करते हुये यह अवॉर्ड प्रदान किया । ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह अवॉर्ड मिलने पर बधाई देते हुए कम्पनी के अधिकारी-कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा की है।

हुडको के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक श्री संजय कुलश्रेष्ठ ने अपने वक्‍तव्‍य में कहा कि पूर्व क्षेत्र कंपनी द्वारा विद्युत अधोसंरचना के निर्माण में सक्रिय योगदान दिया है। सम्‍मान समारोह का आयोजन स्टेन ऑडिटोरियम, इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में किया गया। यहाँ पर ऊर्जा क्षेत्र के विभिन्‍न संस्‍थानों को भी आमंत्रित किया गया था। पूर्व क्षेत्र कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अनय द्विवेदी की ओर से श्री संजय भागवतकर मुख्‍य महाप्रबंधक ने यह अवॉर्ड प्राप्‍त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *