केश शिल्पी आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त

TN5-Bhopal260825035157

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने मध्यप्रदेश केश शिल्पी आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री नंद किशोर वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आयुक्त श्री भोंडवे की ओर से विभाग के उप संचालक श्री बी.डी. भूमरकर तथा केश शिल्पी आयोग के कार्यालय प्रबंधक श्री देवेंद्र बारसकर ने धार जिले के पीथमपुर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यालय के अधिकारियों ने आयुक्त श्री भोंडवे द्वारा प्रेषित श्रद्धांजलि संदेश का वाचन किया। संदेश में कहा गया कि स्व. श्री वर्मा ने जीवन भर समाज सेवा एवं केश शिल्पियों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। उनके कार्यों की छाप समाज में लंबे समय तक बनी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान विभाग की ओर से स्व. श्री वर्मा के परिजनों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवं मानदेय की राशि का चेक भी सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि श्री नंद किशोर वर्मा का निधन 14 अगस्त 2025 को 70 वर्ष की आयु में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed