गोविंदपुरा में पेयजल की समस्या दूर करने बनेंगी 9 पानी की टंकियाँ: राज्य मंत्री श्रीमती गौर

TN5-Bhopal050425085848

स्थानीय समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ ली बैठक

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति और अन्य विषयों पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि गोविंदपुरा क्षेत्र में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए पानी की 9 नई टंकियों का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें 10 लाख लीटर तक पानी भंडारित किया जा सकेगा।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र की कार्य योजना और समस्याओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में दौरा करने पर अगर जनता पेयजल समस्या से जूझती नजर आई तो अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने पानी की समस्या वाली कॉलोनियों में बल्क कनेक्शन देने और सप्लाई की समय सीमा बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि जहां अति आवश्यक हो, वहां पानी की नई पाइप लाइन डाली जाए।

बैठक में पार्षद श्रीमती छाया ठाकुर, श्रीमती ममता विश्वकर्मा, श्रीमती अर्चना परमार, श्रीमती उर्मिला मौर्य, श्री विकास पटेल, श्री राजू राठौर, श्री नीरज सिंह, श्री शिवलाल मकोरिया, श्री रामबाबू पाटीदार, श्री संतोष ग्वाला, श्री वी. शक्ति राव, श्री नीलेश गौर, श्री लवकुश यादव, श्रीमती मोनिका ठाकुर, श्री संजय सबनानी, श्री एल.के. खरे और श्री उदित गर्ग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *