छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से समारोह में उमड़ा जनउत्साह

wrw

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत महोत्सव अवसर पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। यह क्षण प्रदेशवासियों के लिए अविस्मरणीय और गौरवपूर्ण बताया जा रहा है।

समारोह में प्रधानमंत्री मोदी को राजकीय गमछा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच से प्राप्त उनका मार्गदर्शन उपस्थित जनसमुदाय के लिए प्रेरणादायक रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ और यहाँ की जनता के प्रति स्नेह और आत्मीयता अद्वितीय है। कार्यक्रम में उमड़ा जनउत्साह इस मजबूत संबंध का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रनिर्माण के योगदान को जनसेवकों के लिए आदर्श और प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा गया कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं के साथ उनके मार्गदर्शन में विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।

नेताओं ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ आज आत्मविश्वास और प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *