दिव्यांग बच्चों के आत्मबल, साहस और दिव्यता से भरे संसार से आया हूँ जुड़ने: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

TN5-Bhopal250126045429

मुख्यमंत्री डॉ. यादव हामूखेड़ी शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ हायर सेकेंडरी विद्यालय में “हर क्षमता को उड़ान कार्यक्रम” में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ.  मोहन यादव ने कहा कि प्यारे बच्चों को मेरा ढेर सारा स्नेह और आशीर्वाद। आप सभी बच्चे ईश्वर के सबसे प्रिय और करीबी हैं।परम पिता परमेश्वर ने आपको दिव्य शक्तियों का भंडार दिया है। ईश्वर ने आपको अलग सामर्थ्य और संकल्प शक्ति दी है। बच्चों की सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास को देखकर अपार प्रसन्नता हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को उज्जैन के हामूखेड़ी शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ हायर सेकेंडरी विद्यालय में “हर क्षमता को उड़ान कार्यक्रम” को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ईश्वर हर बच्चे को किसी न किसी विशेष गुण के साथ इस धरती पर भेजता है। आज इन बच्चों द्वारा बनाई कलाकृतियों को देखकर मैं आश्चर्य चकित हूं।  इन विशेष क्षमता वाले बच्चों को सहानुभूति नहीं, समान अवसर और प्रेम देकर इनमें छिपी प्रतिभा को पहचानकर, निखारकर और उड़ान देना हम सब का कर्त्तव्य है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परिवार, शिक्षक और शासन एक साथ कदम बढ़ाकर दिव्यांग बच्चों के पढ़ने और आगे बढ़ने का संकल्प पूरा कर रहे हैं। मैं यहां औपचारिक कार्यक्रम के लिए नहीं बल्कि इन प्यारे मासूमों बच्चों के आत्मबल, साहस और दिव्यता से भरे संसार से जुड़ने आया हूं। उन्होंने कहा कि स्कूल कैंपस में पेंटिंग्स और विभिन्न उत्पादों में बच्चों की कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता झलक देखने को मिली है। इस पल ने मुझे भावुक भी किया और छात्रों की कल्पना शक्ति ने गर्व से भी भर दिया।

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चों का आत्म विश्वास बढ़ाने और उनकी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए विशेष ध्यान देकर कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की बाबा श्री महाकाल से कामना की और सभी को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed