देहदान दूसरों को जीवन देने का ईश्वरीय कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

mp-cm-26-8-25-85288

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देह का दान कर व्यक्ति दूसरों को जीवन देता है। यह एक पुनीत एवं ईश्वरीय कार्य है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देहदान करने वाली उज्जैन निवासी श्रीमती अनीता खंडेलवाल के निधन पर पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को उज्जैन में श्रीमती अनीता खंडेलवाल के निधन के उपरांत उनकी पहले से की गई इच्छानुसार देहदान किया गया। राज्य सरकार संवेदनशील निर्णय के अनुसार स्व. श्रीमती खंडेलवाल के पार्थिव शरीर को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed