नामीबिया के जान फ्रायलिंक की तूफ़ानी पारी, 13 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

नामीबिया के ओपनर जान फ्रायलिंक ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और अपनी दमदार बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया। उन्होंने केवल 13 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल कर लिया।
फ्रायलिंक ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए। उन्होंने महज़ 31 गेंदों में 77 रन ठोके, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनकी पारी के सामने जिम्बाब्वे के गेंदबाज पूरी तरह बेअसर साबित हुए।
युवराज का रिकॉर्ड बचा, दीपेंद्र अभी भी टॉप पर
गौरतलब है कि 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह ने 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। अगर फ्रायलिंक सिर्फ दो गेंद पहले (11 गेंदों में) फिफ्टी बना लेते, तो वे युवराज का रिकॉर्ड तोड़ देते।
वहीं, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम है, जिन्होंने 2023 में मंगोलिया के खिलाफ सिर्फ 9 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।
