पंचायत राज्यमंत्री ने सूरत दुर्घटना में मृतकों के परिजन से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की

radha-singh-mantri-56003

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने सूरत दुर्घटना के मृतकों के घर जाकर उनके परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। राज्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना में असमय अपने प्रियजनों को खो देना बहुत कष्टकारी होता है। दुःख की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है तथा जीवन को सुव्यवस्थित करने में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने जिला रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से मृतकों के निकटतम परिजन को 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि संबल योजना में पंजीकृत श्रमिकों के निकटतम परिजन को योजना के माध्यम से तथा अन्य को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता उनके खातों में प्रदान की जाएगी। राज्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पीड़ित परिवारों को अन्य योजनाओं का लाभ भी प्राथमिकता से मिलेगा।

राज्यमंत्री श्रीमती सिंह ने ग्रामीणजनों की समस्याएं भी सुनी तथा अधिकारियों को तत्परता से समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम दियाडोल के निवासियों के पेयजल संबंधी समस्या का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने सभी पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ देने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed