पांढुर्णा में मंत्री श्री सारंग ने युवा खिलाड़ी मंगेश यादव के परिजन से की भेंट

TN5-Bhopal221225070411

ओपन जिम निर्माण की घोषणा

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग आज पांढुर्णा एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। मंत्री श्री सारंग का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को प्रोत्साहित करना और खेलों के क्षेत्र में उन्हें अवसर प्रदान करना था।

मंत्री श्री सारंग पांढुर्णा के बोरगांव निवासी युवा क्रिकेट खिलाड़ी श्री मंगेश यादव के घर पहुंचे। श्री मंगेश यादव हाल ही में आईपीएल की आरसीबी टीम में चयनित हुए हैं। मंत्री श्री सारंग ने युवा खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता को बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

मंत्री श्री सारंग ने युवा खिलाड़ियों के विकास और खेल-कूद को बढ़ावा देने के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर भी चर्चा की। उन्होंने श्री मंगेश यादव के माता-पिता से उनकी मेहनत, सहयोग और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के अनुभवों को साझा किया।

मंत्री श्री सारंग ने स्थानीय नागरिकों की मांग पर क्षेत्र में ओपन जिम का निर्माण करने की भी घोषणा की। इस घोषणा से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल देखा गया और उन्हें खेलों और स्वास्थ्य गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *