प्रतिस्पर्धात्मक दौर में शाखा प्रबंधक उत्कृष्ट कार्य करें

TN5-Bhopal151025081133

अपेक्स बैंक के शाखा प्रबंधकों की बैठक हुई

अन्तर्राष्ट्रीय सहकारी वर्ष, 2025 के दौरान अपेक्स बैंक के प्रदेश के शाखा प्रबंधकों की बैठक बुधवार को अपेक्स बैंक समन्वय भवन स्थित सभागार में हुई। इस अवसर पर बैंक के प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता ने शाखाओं द्वारा की गई अमानत संग्रहण, ऋण वितरण, वसूली एवं बीमा योजनाओं की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया कि प्रतिस्पर्धा के दौर में अपने आप को बेहतर साबित करने की दिशा में सभी अधिकारी पूरी ईमानदारी एवं लगन से अपने उत्तरदायित्वों का निवर्हन करें। उन्होंने 22 अक्टूबर तक चलने वाले बचत माह के दौरान व्यक्तिगत हितग्राहियों को विभिन्न प्रयोजनों यथा – आवास एवं अचल सम्पत्ति के बंधक पर ऋण पर 8.00 प्रतिशत, वाहन ऋण 8.50 प्रतिशत एवं आवास ऋण 9.00 प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराने के प्रयास करें।

श्री गुप्ता ने बैंक की शाखाओं के माध्यम से माईक्रो एटीएम एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना की अधिक से अधिक जानकारी अपने ग्राहकों एवं आमजन तक पहुँचाकर लोगों को अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिये प्रेरित करने तथा एन.पी.ए. प्रकरणों के निराकरण करने और केन्द्र सरकार की ’’स्वच्छता पखवाड़ा’’ योजना का सतत् आयोजन करने के निर्देश भी दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *