प्रधानमंत्री श्री मोदी को राज्यपाल श्री पटेल ने दी जन्मदिन पर शुभकामनाएं

download (1)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

राज्यपाल श्री पटेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को विश्व क्षितिज पर सूर्य की भांति प्रकाश और ऊर्जा के पुंज के रूप में देखकर, हम सभी देशवासी गौरवान्वित हैं। दुनिया के विजनरी और लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री मोदी जी 21वीं सदी के भारत में सांस्कृतिक विरासत और नागरिक चेतना के अग्रदूत है। उनके नेतृत्व में आत्मनिर्भर, सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत हर देशवासी का संकल्प बन गया है। सबका साथ-सबका विश्वास के साथ विकास के पथ पर देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के द्वारा देश को ज्ञान का सुपर पॉवर बनाने का कार्य प्रगतिरत है। राज्यपाल श्री पटेल ने शुभकामना संदेश में मोदी जी के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *