मंत्री श्री सारंग ने साइकिल रैली को फ्लैग ऑफ किया, साइकिलिस्टों के साथ चलाई साइकिल

TN5-Bhopal110126091643

अभियान स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज मैनिट कॉलेज, भोपाल से भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI CRC भोपाल) द्वारा फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत “संडे ऑन साइकिल” अभियान की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित साइकिल रैली को फ्लैग ऑफ किया। मंत्री श्री सारंग स्वयं भी साइकिलिंग में सहभागी बने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

फिट इंडिया मूवमेंट को सशक्त करने का अभियान

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संदेश है कि “इंडिया फिट रहेगा तभी इंडिया हिट रहेगा”। इसी विचार को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की गई। “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम उसी सोच का विस्तार है, जो नागरिकों को नियमित व्यायाम, सक्रिय जीवनशैली और अनुशासन के लिए प्रेरित करता है।

साइकिलिंग: स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि साइकिल चलाना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य, हृदय और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और ईंधन बचत की दिशा में भी एक प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और स्वच्छ, हरित भविष्य की नींव मजबूत होती है।

फिट इंडिया–हेल्दी इंडिया का संदेश

मंत्री श्री सारंग ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे “फिट इंडिया–हेल्दी इंडिया” के संकल्प को अपनाते हुए “संडे ऑन साइकिल” जैसे अभियानों से जुड़ें और स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। साइकिल रैली मैनिट कॉलेज से प्रारंभ होकर डिपो चौराहा, पीएनटी सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मैनिट कॉलेज पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और अनुशासित जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed