मंदसौर के लदूना तालाब स्थित सेवाकुंज परिसर से सीतामऊ साहित्य महोत्सव के द्वितीय संस्करण का हुआ भव्य आगाज

TN5-Bhopal060126081031

29 से 31 जनवरी तक होगा तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव

छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध सीतामऊ नगर में 29 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव के द्वितीय संस्करण का मंदसौर जिले के लदूना तालाब स्थित सेवाकुंज परिसर से मंगलवार को विधिवत एवं भव्य आगाज किया गया। इस अवसर पर 1000 आकाशदीप आकाश में उड़ाए गए तथा आकर्षक आतिशबाजी की गई, जिससे पूरा सेवाकुंज परिसर प्रकाशमय हो उठा।

साहित्य महोत्सव के इस आगाज कार्यक्रम ने साहित्य, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता का सशक्त संदेश दिया। अपनी समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध मंदसौर जिले का सीतामऊ नगर आगामी आयोजन में अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गरिमा का भव्य प्रदर्शन करेगा। मुख्य आयोजन 29, 30 एवं 31 जनवरी को सीतामऊ में आयोजित होगा, जिसमें साहित्य, कला, संस्कृति एवं दर्शन से जुड़ी देश की जानी-मानी हस्तियां सहभागिता करेंगी। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिदिन विभिन्न विधाओं से जुड़े रुचिकर और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आगाज कार्यक्रम के दौरान दोपहर में बच्चों के लिए विशेष बाल मेले का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रचनात्मक एवं आकर्षक स्टॉल लगाए गए। पानीपुरी, फ्रूट चाट, मेहंदी पेंटिंग सहित अनेक मनोरंजक स्टॉल बच्चों द्वारा संचालित किए गए। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने बाल मेले का अवलोकन कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed