मुख्यमंत्री डॉ यादव तय कार्यक्रम रद्द कर पीड़ित परिवारों के दुख में सम्मिलित हुए

TN5-Bhopal031025084646

रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम पीरझलार पहुंचकर दुर्घटना के प्रभावित परिवारों से मिलकर संवेदना प्रकट की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना के प्रभावित परिवारों से ग्राम पीरझलार पहुंचकर संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व निर्धारित अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर ग्राम पीरझलार, बङ़नगर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मिलकर शोक-संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आप सब नागरिक ही मेरा परिवार है। हृदय विदारक घटना के बाद से मुझे अभी तक नींद नहीं आई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिवारजन को सांत्वना देते हुए कहा कि हृदय विदारक दुख की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रति दिवंगत 4-4 लाख रूपए की राशि प्रदान की। सरकार गंभीर घायलों के इलाज के लिए 1-1 लाख रुपये की राशि देगी।सरकार घायलों के उपचार का पूरा खर्च वहन करेगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने घटना की जांच के आदेश भी दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिन लोगों ने संकट में फंसे लोगों की सहायता की है, उन्हें भी पुरस्कृत किया जाएगा। रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग करने वालों को आगामी गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घटना हृदय विदारक है। छोटे बच्चों की अकाल मृत्यु दुखदाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *