मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की न्यू मार्केट स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना

TN5-Bhopal021025052024

व्यापारियों और जनसामान्य के साथ किया विजयादशमी पर्व की मंगलकामनाओं का आदान-प्रदान
राम दरबार और पूजा सामग्री खरीद कर किया ऑनलाइन भुगतान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरा पर्व पर न्यू मार्केट स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना और आरती की। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का शाल-श्रीफल भेंट कर अभिवादन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने न्यू मार्केट स्थित पूजा सामग्री की दुकान से राम दरबार, गणेश प्रतिमा, आरती का दीया, अखंड ज्योति और एक थाली खरीदकर स्वयं यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने न्यू मार्केट के व्यापारियों और जनसामान्य से भेंट कर विजयादशमी पर्व की मंगल कामनाओं का आदान-प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *