मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मूंग उत्पादन का 40 प्रतिशत खरीदी का लक्ष्य निर्धारित करने का किया आग्रह

JTN-banner-post-final-100

किसानों के हित में केन्द्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से किसानों के हित में मूंग के कुल उत्पादन का 40 प्रतिशत समर्थन मूल्य पर क्रय करने का लक्ष्य निर्धारित करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विपणन वर्ष 2025-26 में ग्रीष्मकालीन मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8,682 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। प्रदेश में इस वर्ष मोबाइल ऐप के माध्यम से की गई गिरदावरी में ग्रीष्मकालीन मूंग के क्षेत्रफल में वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed