मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से विभूषित होने पर दी बधाई

JTN-banner-post-final-100
Share this post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Companion of the order of Fiji से विभूषित होने पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि यह देश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से विभूषित होना समस्त भारतवासियों को गौरवान्वित करने वाला है। यह सम्मान दोनों देशों के बीच संबंधों को और सशक्त बनाएगा तथा वैश्विक दृष्टि से भारत की शांति और सद्भावना की विचारधारा को नए आयाम देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *