मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन्य जीव प्रेमी श्री दत्ता के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

JTN-banner-post-final-100
Share this post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन्यजीव संरक्षण और अनुसंधान द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित श्री जेजे दत्ता के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि स्व. श्री दत्ता द्वारा राज्य वन अनुसंधान संस्थान, जबलपुर की स्थापना तथा प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और अनुसंधान में दिए गए अद्वितीय योगदान को भुलाया नहीं जाएगा। स्व. दत्ता ने केंद्र तथा अन्य राज्यों में भी वन्य जीव संरक्षण के लिए अनुकरणीय कार्य किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोककुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *