मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. मनीष शंकर शर्मा के परिजन से व्यक्त कीं शोक संवेदनाएं

TN5-Bhopal270325093929

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को स्व. मनीष शंकर शर्मा (IPS) के चार इमली स्थित शासकीय आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजन से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने स्व. शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना कर परिजन को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने स्व. मनीष शंकर शर्मा के पिता श्री कृपाशंकर शर्मा, चाचा श्री सीताशरण शर्मा, धर्मपत्नी श्रीमती आरती शर्मा को सांत्वना देकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री भगवान दास सबनानी, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना व स्व. शर्मा के अन्य परिजन भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *