मुख्यमंत्री डॉ. यादव भावांतर योजना में 3.77 लाख किसानों के खातों में अंतरित करेंगे 810 करोड़ रुपये

cm-mp

रतलाम जिले के जावरा में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को रतलाम जिले के शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय जावरा में आयोजित राज्य स्तरीय सोयाबीन भावांतर योजना कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 3.77 लाख किसानों के खातों में 810 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे। भावांतर योजना में अब तक 6.44 किसानों को 1292 करोड़ रुपये अंतरित किये जा चुके हैं। कार्यक्रम में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम सुजापुर में पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed