मुख्यमंत्री ने कहा प्रलोभन देकर मतांतरण के लिए की जा रही थी दुर्ग में मानव तस्करी

मानव तस्करी के आरोप में दुर्ग रेलवे स्टेशन से दो ननों को गिरफ्तार किए जाने के मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि इस मामले में प्रलोभन के माध्यम से मानव तस्करी करके मतांतरण किए जाने की कोशिश की जा रही थी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित गंभीर मामला है। इस मामले में अभी जांच जारी है और कानून अपने हिसाब से काम करेगा। गौरतलब है कि हाल ही में पुलिस ने दुर्ग रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति और दो ननों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि वे नारायणपुर जिले की तीन महिलाओं को नर्सिंग का प्रशिक्षण और नौकरी दिलाने के नाम पर आगरा ले जा रहे थे।
