राज्यपाल श्री पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि

TN5-Bhopal300126040223

शहीद दिवस पर मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

ज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और नमन किया। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों का पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर लोकायुक्त जस्टिस श्री सतेंद्र कुमार सिंह ने भी राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि दी। कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे।

शहीद दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी जी के चित्र पर राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव सहित लोकभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पण और मौन रखकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed