राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल राजभवन गरबा महोत्सव में हुए शामिल

TN5-Bhopal270925085314

आदिशक्ति की आरती से हुआ शुभारंभ

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की गरिमामय उपस्थिति में राजभवन में नवरात्रि पर्व का शनिवार को आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री पटेल ने महोत्सव का शुभारंभ माँ दुर्गा की आरती से किया। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं। प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। राजभवन में गरबा महोत्सव का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डा. नवनीत मोहन कोठारी सहित राजभवन के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। गरबा महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या ने राजभवन को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण से भर दिया। राजभवन गरबा महोत्सव में सुमधुर संगीत प्रस्तुत किया। उनकी स्वर लहरियों पर राजभवन के बच्चे, राजभवन परिसर के निवासी, भोपाल गुजराती समाज के सदस्य और अन्य आमंत्रित गणमान्यजन उत्साह पूर्वक गरबा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed