रायपुर : खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल वृक्षारोपण और सायकल वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

1758986614_d3346e503eacfef01637

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री और महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल आज महासमुंद जिले के सराईपाली विकासखंड के ग्राम मोहंदा में ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के बच्चों को साइकिल वितरण कर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहंदा के स्कूल परिसर में पीपल का पौधा रोपित किया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी ने अशोक का पेड़ और विधायक श्री संपत अग्रवाल ने भी जामुन का पेड़ लगाया। मोहंदा गांव में सीसी रोड निर्माण हेतु और विद्यालय परिसर में साइकिल स्टैंड हेतु 10-10 लाख रुपये की घोषणा की।

खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह मातृ शक्ति के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है। साइकिल वितरण को लेकर उन्होंने कहा कि यह बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा प्रदान करेगी और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके पश्चात सेवा पखवाड़ा अंतर्गत हो रहे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए आम जन से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। साथ ही उक्त अभियान में रक्तदान हेतु कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं। मंत्री श्री बघेल ने आम नागरिकों से प्रधानमंत्री श्री मोदी के जीएसटी बचत उत्सव और स्वदेशी को लेकर दिए गए संदेश को प्रचारित प्रसारित करने कहा ताकि “लोकल फॉर वोकल” की संकल्पना पूरी हो सके। 

कार्यक्रम को सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी और विधायक श्री संपत अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री त्रिलोचन पटेल, श्री येतराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती लक्ष्मी पटेल, कलेक्टर श्री विनय लंगेह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed