रायपुर : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा

JTN-banner-post-final-100

दुर्ग, धमतरी और बस्तर में प्रगतिरत कार्यों का करेंगे परीक्षण

समीक्षकों के मोबाइल नम्बर पर साझा कर सकते हैं शिकायतें

रायपुर, 17 जून 2025

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे दुर्ग, धमतरी और बस्तर जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *