रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श

1747143869_1a91d8e86be64ad2d122

अब तक 4,719 सर्वदलीय बैठकों में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि हुए शामिल

मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी ने आज राष्ट्रीय जनता पार्टी (नेशनल पीपल्स पार्टी) के अध्यक्ष श्री कॉनराड संगमा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल से निर्वाचन आयोग के कार्यालय में मुलाकात की। 
    भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें 40 बैठकें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों, 800 जिला निर्वाचन अधिकारियों और 3,879 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठकें आयोजित की गईं, इन बैठकों में विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
    गौरतलब है कि विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित संवाद किया जा रहा है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार साझा करना है। इस पहल का एक उद्देश्य यह भी है कि सभी हितधारकों के साथ मिलकर मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत चुनावी प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाना है।
    यह भी उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने इसी कड़ी में कुछ दिनों पूर्व बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष कु. मायावती (06 मई 2025), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा (08 मई 2025) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव श्री एम. ए. बेबी (10 मई 2025) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *