रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दो सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

Untitled-8
Share this post

इसके पश्चात मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्राम महेशपुर में 5.80 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के प्रारंभ अवसर पर पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। यह सड़क सिलफीली राष्ट्रीय राजमार्ग-43 से महेशपुर होते हुए लटोरी तक जाती है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए शासन ने 1269 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि सुदृढ़ सड़क नेटवर्क से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में आधारभूत संरचना के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *