रायपुर : राज्यपाल ने गोड़बहल में महिला स्व-सहायता समूहों से की आत्मीय संवाद

1751639592_8a06fd6d1de5266349cd

महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों की सराहना

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज महासमुंद जिले के विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम गोड़बहल प्रवास के दौरान वहां के महिला स्व-सहायता समूहों से भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें व्यवसाय के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं जो भी व्यवसाय करें, पूरी लगन और गुणवत्ता के साथ करें। आपसी सहयोग बनाए रखें और आंतरिक प्रतिस्पर्धा से बचें।

महिला स्व-सहायता समूह की सद्स्यों ने राज्यपाल को बताया कि उनका समूह दुग्ध उत्पादन का कार्य कर रहा है। जयश्री महिला समूह की सदस्य ने बैग निर्माण के अपने व्यवसाय की जानकारी दी। माधुरी पटेल ने हस्तकला में समूह की दक्षता , गोमती पटेल ने दुग्ध उत्पादन की विस्तृत जानकारी दी।

महिला समूहों की ओर से राज्यपाल को स्मृति चिह्न स्वरूप हस्तशिल्प उत्पाद भेंट किया गया। राज्यपाल ने महिला समूह की कार्यों  की सराहना की और महिला सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह  भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed