रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अंतर्गत किया पौधा रोपण

1743520012_49beff82e43023cde18f
Share this post

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज बालोद प्रवास के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी माताजी स्व. श्रीमती चंपावती डेका के नाम पर मौलश्री का पौधा रोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील भी की। इस अवसर पर आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *