सर्दियों में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाई फ्लाइट्स, कई शहरों तक सीधी उड़ानों से पैसेंजर्स को मिलेगी राहत

air-india-24-11-24-99
Share this post

सर्दियों में कोहरे और धुंध-कम तापमान के चलते हवाई विमानों की उड़ानें अक्सर देरी से चलती हैं या कैंसिल हो जाती हैं. इस साल के सर्दी के मौसम का आगाज हो चुका है और टेंप्रेचर में लगातार गिरावट आ रही है. हवाई जहाज से सफर करने वालों को ऐसे में कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि फ्लाइट्स या तो देरी से उड़ती हैं या कैंसिल हो जाती है. ऐसे में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने यात्रियों के लिए कुछ उड़ानों को बढ़ाने का ऐलान किया है. 

कहां से बढ़ रही हैं नई फ्लाइट्स

एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने शीतकालीन कार्यक्रम (विंटर शेड्यूल) के तहत पूर्वोत्तर के तीन डेस्टिनेशन गुवाहाटी, अगरतला और इंफाल से उड़ानें बढ़ाने की घोषणा की है. यह बजट फ्लाइट्स सर्विस देने वाली एयरलाइन का देशभर में शीतकालीन सेवाओं (विंटर सर्विसेज) में विस्तार कार्यक्रम का हिस्सा है. एयरलाइन ने एक बयान में यह जानकारी दी कि नॉर्थ-ईस्ट से फ्लाइट्स के बढ़ाने का फैसला कर लिया गया है.

एयरलाइन नई सर्विसेज से किन शहरों को जोड़ेगी

यह अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर और कोलकाता के आठ घरेलू गंतव्यों के लिए सीधा संपर्क प्रदान करती है. एयरलाइन गुवाहाटी से 18 घरेलू गंतव्यों और छह अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए वन-स्टॉप संपर्क भी प्रदान करती है. सितंबर 2024 में अगरतला को एक स्टेशन के रूप में जोड़ने के बाद से एयरलाइन ने अपनी वीकली उड़ानों को 14 से बढ़ाकर 21 कर दिया है. यह दो डेस्टिनेशन यानी गुवाहाटी और कोलकाता को सीधे जोड़ती है. इसके अलावा एयरलाइन अगरतला से 11 घरेलू गंतव्यों के लिए वन-स्टॉप संपर्क भी प्रदान करती है.

63 से बढ़ाकर साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 106 की

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गुवाहाटी से अपने फ्लाइट ऑपरेशन को पिछली सर्दियों के 63 से बढ़ाकर 106 साप्ताहिक उड़ानें कर दिया है. बयान में कहा गया है कि इंफाल में एयरलाइन ने इस सीजन में अपनी वीकली उड़ानों को बढ़ाकर 34 कर दिया है, जो पिछली सर्दियों की तुलना में 20 ज्यादा है

एयरलाइन के मैनेजमेंट ने जताई खुशी 

एयरलाइन के चीफ कमर्शियल ऑफिसर अंकुर गर्ग ने कहा कि यह विस्तार न केवल पूर्वोत्तर की खोज करने के इच्छुक लोगों के लिए आसान सफर की सुविधा देता है, बल्कि देश के बाकी हिस्सों के साथ एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में गुवाहाटी की भूमिका को भी मजबूत करता है. साथ ही उन्होंने कहा, “हमारे बेड़े में अब 90 से ज्यादा विमान हैं और यह तेजी से बढ़ रहा है. हम उभरते भारतीय शहरों की उभरती जरूरतों का समर्थन करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *