सेना को युवा बनाने की महत्वपूर्ण योजना है अग्निपथ

JTN-banner-post-final-100

अग्निवीर जवानों को पुलिस और सशस्त्र बलों में भर्ती में देंगे आरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में अग्निवीर जवानों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज लद्दाख में अपने संबोधन में भारतीय सेना में अग्निवीर जवानों की विशिष्ट भूमिका पर बल दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित ही अग्निपथ योजना देश की ताकत बढ़ाने के साथ ही सामर्थ्यवान युवाओं को सेना से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है। यह रक्षा क्षेत्र की पहली प्राथमिकता और डिफेंस रिफार्म्स का अहम कदम है। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की भावना के अनुसार प्रदेश में अग्निवीर जवानों के लिये आरक्षण के प्रावधान का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अग्निवीर जवान की योजना अग्निपथ सच्चे अर्थों में सेना के आधुनिकीकरण के साथ योग्य सैनिकों की भर्ती के अलावा वैश्विक स्तर पर सेना को युवा बनाने की योजना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जो संकल्प लिया है उसका पूर्णत: अनुसरण करते हुए, उनकी भावना के अनुसार मध्यप्रदेश कदम से कदम मिलाकर चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों को कारगिल विजय दिवस की बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed