सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का पर्याय बना मंत्री श्री सारंग का जन्मदिन

TN5-Bhopal291225074631

मंत्री श्री सारंग ने वर्चुअल मनाया जन्मदिन 
पौधरोपण, स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर लगे

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में उनके शुभचिंतकों, कार्यकर्ता व समर्थकों द्वारा सेवा और सामाजिक सरोकार के अनेक कार्य संपन्न हुए। मंत्री श्री सारंग ने अनूठी मिसाल पेश करते हुए यह आवाह्न किया था कि वे इस वर्ष भी अपना जन्मदिन वर्चुअल माध्यम से मनाएंगे। किसी भी प्रकार के सार्वजनिक आयोजन, शोरगुल या व्यक्तिगत भेंट से दूर रहते हुए उन्होंने जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण से जोड़ने का संदेश दिया।

मंत्री श्री सारंग के आग्रह पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने जन्मदिन को सेवा कार्यों के लिये  समर्पित किया। विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद विद्यार्थियों को किताबें एवं स्टेशनरी वितरित की गई, बेसहारा एवं असहाय लोगों को गर्म कपड़े व कंबल प्रदान किए गए, भोजन वितरण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण किया गया। जन्मदिवस के अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने मथुरा में संतजनों को भोजन कराया तथा श्री गिरिराज धाम में दर्शन पूजन कर सभी के मंगल और कल्याण की कामना की।

देश में नंबर 1 पर ट्रेंड हुआ

मंत्री श्री सारंग द्वारा जन्मदिन वर्चुअल रूप से मनाने की अपील का व्यापक प्रभाव देखने को मिला। देशभर से शुभचिंतकों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस क्रम में ट्विटर (एक्स) पर हैशटैग #HBDVishvasSarang कई घंटों तक देश में नंबर-1 ट्रेंड करता रहा। मंत्री श्री सारंग ने सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि “जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। जन्मदिन जैसे अवसरों को सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ना हम सभी का कर्तव्य है।”

कार्यकर्ताओं ने किये सेवा कार्य

मंत्री श्री सारंग के जन्मदिवस के अवसर पर नरेला विधानसभा क्षेत्र के समस्त वार्डों में सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विभिन्न आंगनवाड़ियों में बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित कर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ प्रत्येक वार्ड में पौधारोपण किया गया। कार्यकर्ताओं ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और हरित बनाया जा सके। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed