उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यापारियों व विक्रेताओं को दी जीएसटी में छूट के लाभ की जानकारी

TN5-Bhopal220925075839

बचत उत्सव में रीवा के व्यापारियों व विक्रेताओं से किया संवाद

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि आज देश में बचत उत्सव का शुभारंभ हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी की दरों में कमी की घोषणा की है जिसके कारण 90 प्रतिशत से अधिक चीजें सस्ती हो गई हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा शहर के व्यापारियों व खरीददारों से संवाद कर जीएसटी में छूट से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा शहर के शिल्पी प्लाजा में दुकानों में पहुंचकर व्यापारियों, आमजनों व खरीददारों से कहा कि नवरात्रि के प्रथम दिन से आपकी जरूरतों की सभी चीजें सस्ती हो गई हैं। जीएसटी में कटौती की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के बाद दवाइयाँ, दैनिक उपयोग की वस्तुओं सहित देश में 375 से ज्यादा वस्तुएँ सस्ती हो गई हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था में 99 प्रतिशत वस्तुओं में सिर्फ 5 प्रतिशत टैक्स लगेगा जिससे सभी को काफी राहत मिलेगी। उप मुख्यमंत्री ने व्यापारियों व खरीददारों से संवाद करते हुए स्वदेशी वस्तुएँ बेचने व खरीदने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अपने देश की बनी वस्तुएँ खरीदने से देश का पैसा देश में ही रहेगा और हमें गर्व होगा कि हम अपने देश के बने उत्पाद खरीद रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने दुकानों में बचत उत्सव, हर घर स्वदेशी व घर-घर स्वदेशी के पोस्टर लगाकर लोगों को स्वदेशी वस्तुएँ अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता एवं शिल्पी प्लाजा के व्यवसायी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed