ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने दीपावली पर्व पर किया सब-स्टेशन फूलबाग का औचक निरीक्षण

TN5-Bhopal211025065927

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दीपावली की रात्रि में ग्वालियर स्थित मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (एम.पी. ट्रांसको) के 132 के.व्ही. सब-स्टेशन, फूलबाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सब-स्टेशन से संचालित 33 के.व्ही. फीडरों की ट्रिपिंग स्थिति एवं उन पर लोड की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से विद्युत आपूर्ति की स्थिति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने प्रदेश में 24×7 विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में संलग्न विद्युत कंपनियों के सभी कार्मिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनकी सेवा भावना और कार्यनिष्ठा की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *