ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने किया एमपी ट्रांसको के 132 केवी बानमोर सब स्टेशन का औचक निरीक्षण

Inner-Bhopal300426045354

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मुरैना जिले के बानमोर स्थित मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के 132 के वी सबस्टेशन का औचक निरीक्षण किया।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सबस्टेशन की कार्यप्रणाली , सबस्टेशन मे वर्तमान लोड की स्थिति,कंट्रोल रूम के पैनल, बैटरी सेट के साथ स्विच यार्ड में उपकरणों का निरीक्षण कर इनके मेंटेनेंस के संबंध में जानकारी ली।निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने पिछले वर्ष के सब स्टेशन की क्षमता 70 एम वी ए को बढाकर इस वर्ष 100 एम वी ए किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्पर रहने को कहा। इस अवसर पर उनके साथ मुरैना के पूर्व विधायक श्री राकेश मावई भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed