एम.एस.एम.ई. के फार्मा उद्योग प्रतिनिधियों का दल हैदराबाद फार्मा सेज के अध्ययन दौरे पर हुआ रवाना

TN5-Bhopal051125070658

मध्यप्रदेश के एमएसएमई प्रतिनिधियों के 18 सदस्यीय अध्ययन दल बुधवार को इन्दौर विमानतल से सांसद श्री शंकर लालवानी ने हैदराबाद के लिए रवाना किया। यह दल रैम्प योजना के अंतर्गत हैदराबाद के फार्मा सेज क्लस्टर का अवलोकन करेगा। इस अध्ययन दल को एमएसएमई विभाग के सीखने एवं सहयोग और विकास (Learn-Collaborate-Grow) के तहत भेजा गया है। इसका समन्वय मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम द्वारा किया जा रहा है। यह अध्ययन दल 07 नवंबर तक अवलोकन यात्रा पर रहेगा।

इस दल में इन्दौर, पीथमपुर, मालनपुर, भोपाल, भिंड और देवास के लघु उद्यमी शामिल हैं। ये सभी प्रतिनिधि फार्मा निर्माण] पैकेजिंग, R&D और सप्लाई चेन से जुड़े उद्योगों से है। प्रतिनिधि हैदराबाद के फार्मा सेज में स्थित देश की अग्रणी कम्पनियों जैसे आWरबिंदो फार्मा लि., हेटेरो लैब्स लि. और यूजिया फार्मा तथा अन्य प्रमुख फार्मास्यूटिकल इकाइयों का भ्रमण करेंगे। उन्हें उद्योग विशेषज्ञों] उत्पादन प्रबंधकों और गुणवत्ता प्रमुखों से संवाद का अवसर मिलेगा जिससे वे तकनीकी हस्तांतरण]नवाचार सहयोग और विक्रेता विकास के नए अवसरों की जानकारी प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *