औषधि नियंत्रण प्रणाली को सुदृढ़ बनाया जाएगा: राज्य मंत्री श्री पटेल

TN5-Bhopal161025083207

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा है कि छिंदवाड़ा कफ सिरप जैसी घटना किसी भी स्थिति में दोबारा न हो इसके निए औषधि निगरानी प्रणाली को सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औषधि नियंत्रण व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना सरकार की प्रतिबद्धता है। आमजन को सुरक्षित, मानक एवं गुणवत्तापूर्ण औषधियाँ उपलब्ध कराना राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। राज्य मंत्री श्री पटेल ने  मंत्रालय में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और विभाग को सुदृढ़ बनाने के लिए दिशा निर्देश दिये।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को निरन्तर सुदृढ़ किया जा रहा है। सरकार आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। बैठक में नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्री दिनेश श्रीवास्तव सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *