केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मुलाकात

amit saha -mohan yadev

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की जयंती पर ग्वालियर आने का दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ग्वालियर में आयोजित कल्याणकारी कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह ने आमंत्रण स्वीकार किया और आगामी 25 दिसंबर को ग्वालियर आने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी मध्यप्रदेश का गौरव थे, उनके द्वारा किए गए कार्यों और अद्वितीय योगदान को कोई भूला नहीं सकता। वे सदा अमर रहेंगे। स्व. श्री वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ग्वालियर में उनकी याद में राज्य सरकार द्वारा कई कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed