जीवन में जिसने योग अपनाया, उसने स्वस्थ जीवन पाया: श्रीमती कृष्णा गौर

TN5-Bhopal270724053623
Share this post

भोपाल की पांच शख्सियत जीवन शैली सम्मान से सम्मानित

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शनिवार को भोपाल के कमला पार्क स्थित रविंद्रनाथ पुस्तकालय में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पांच विभूतियों को राज्य स्तरीय जीवन शैली सम्मान से सम्मानित किया। डॉ. गांगुली योग विद्यापीठ संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती गौर ने कहा कि, जीवन में जिसने भी योग अपनाया है, उसने सदैव स्वस्थ जीवन पाया है। उन्होंने संस्था से जुड़कर योग को अपने जीवन में अपना कर अपने जीवन को स्वस्थ उन्होंने सभी लोगों को बधाई इी। भोपाल शहर में योग का पर्याय समझे जाने वाले योग गुरु डॉ. . गांगुली को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए, उन्हें कोटि-कोटि स्मरण करते हैं। हम सभी उनके विचारों को उनके कार्यों को हमेशा भोपाल में और पूरे मध्य प्रदेश में जीवित रखने का काम करेंगे। डॉ. पवन गुरु को भी बहुत-बहुत धन्यवाद जो कि 50 वर्षों से हमारी संस्कृति की एक ऐसी महान विद्या को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। यहाँ आने वाले लोग वास्तव में लाभ लेकर एक आदर्श जीवन जीने का काम कर रहे हैं। इस संस्था में आने के बाद जो लाभ लोगों को मिला, जो परिणाम उनको दिखाई दिए। इसलिए योग हमारे जीवन और शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। श्रीमती गौर ने कहा कि सभी सम्मानित विभूतियों ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज के लिए एक आदर्श स्थापित किया है। विधायक श्री भगवान दास सबनानी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। जीवन शैली सम्मान से सम्मानित विभूतियों में संयुक्त संचालक जनसंपर्क एवं लेखक श्री अशोक मनवानी, सर्जन डॉ. अतुल अग्रवाल, पत्रकार श्री शशांक दुबे और एवरेस्ट की चढ़ाई चढ़ने वाली श्रीमती ज्योति रात्रे शामिल थी। इस दौरान अनेक योग साधकों ने अपने योग गुरु डॉ. पवन गुरु और श्रीमती ममता गुरु का सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *