दावोस में योग और सांस्कृतिक संवाद पर मध्यप्रदेश-यूनाईटेड कॉन्सियसनेस ग्लोबल की बातचीत

TN5-Bhopal210126090848

र्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम–2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यूनाईटेड कॉन्सियसनेस ग्लोबल के प्रतिनिधिमंडल से भेंट की। बैठक में योग के वैश्विक प्रसार, आश्रमों और योग केंद्रों की स्थापना से जुड़े प्रयासों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूनाईटेड कॉन्सियसनेस ग्लोबल द्वारा योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, विशेष रूप से जर्मनी में, लोकप्रिय बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा होने के साथ-साथ आज वैश्विक स्वास्थ्य और चेतना से जुड़ा एक साझा मंच बन चुका है।

यूनाईटेड कॉन्सियसनेस ग्लोबल के प्रतिनिधियों ने उज्जैन में वर्ष 2027 में यूनाईटेड कॉन्सियसनेस ग्लोबल आयोजित करने की योजना की जानकारी दी। यह सम्मेलन कालिदास अकादमी में प्रस्तावित है। इसमें विभिन्न देशों से योग, ध्यान और चेतना से जुड़े विशेषज्ञों के शामिल होने की संभावना है। संगठन ने उज्जैन में स्थायी योग केंद्र स्थापित करने की मंशा भी व्यक्त की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस पहल के साथ भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य योग, आध्यात्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने वाले प्रयासों का समर्थन करने पर विचार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *