दुग्ध उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : मंत्री श्री वर्मा

TN5-Bhopal151025074658

अधिक दुग्ध संकलन करने वाले प्रदायकों को किया सम्मानित
दुग्ध सहकारी समिति टिटोरा के बोनस वितरण समारोह में हुए शामिल

राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि दुग्ध उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। दुग्ध उत्पादकों के कल्याण के लिए कई योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनसे किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि हो रही है। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने सीहोर जिले के ग्राम टिटोरा में दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित टिटोरा के बोनस वितरण समारोह में यह बात कही। उन्होंने समिति के सदस्यों को बोनस का वितरण और अधिक दुग्ध संकलन करने वाले प्रदायकों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *