धनुष–कृति की ‘तेरे इश्क में’ अब ओटीटी पर होगी रिलीज, थिएटर में कमाई के बाद घर पर भी मचाएगी धूम

fb

धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। 28 नवंबर 2025 को थिएटर में आई इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। खास तौर पर धनुष की दमदार एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हुई थी।

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म करीब 90 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई थी और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 148 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली, जिससे यह एक बड़ी हिट साबित हुई। यह फिल्म साल 2013 में आई सुपरहिट मूवी ‘रांझणा’ का सीक्वल है, जिसमें इस बार सोनम कपूर की जगह कृति सेनन नजर आईं।

फिल्म की कहानी एकतरफा प्यार और इमोशनल लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें धनुष ने शंकर और कृति ने मुक्ति का किरदार निभाया है। रिलीज के साथ ही इसका प्रीमियर गोवा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के गाला प्रीमियर सेक्शन में भी हुआ था, जिससे इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिली।

अब जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए या फिर इसे दोबारा देखना चाहते हैं, वे बहुत जल्द इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने परिवार के साथ घर बैठे एंजॉय कर सकेंगे। शंकर और मुक्ति की ये दिल छू लेने वाली कहानी एक बार फिर दर्शकों को भावनाओं से जोड़ने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed