नवा रायपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्माकुमारी संस्था के “शांति शिखर – एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड” का किया लोकार्पण

G4rblhUWUAAZCzl

नवा रायपुर। आज नवा रायपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा स्थापित “शांति शिखर – एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड” का लोकार्पण संपन्न हुआ। इस अवसर को आध्यात्मिक और ऐतिहासिक बताते हुए अनेक विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इसे आत्मिक शांति और वैश्विक सद्भाव का प्रतीक बताते हुए इसे राष्ट्र और विश्व के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। उपस्थित लोगों ने कहा कि “शांति शिखर” केवल ध्यान और अध्ययन का केंद्र नहीं है, बल्कि भारत की सनातन चेतना और विश्व कल्याण की विचारधारा का जीवंत प्रतीक है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि इस केंद्र से शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रसार होगा, जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरी मानवता को नई दिशा प्रदान करेगा।

ब्रह्माकुमारी संस्था समेत संपूर्ण आयोजन टीम को इस आध्यात्मिक एवं जनकल्याणकारी पहल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed