पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा: नया विधानसभा भवन और आदिवासी संग्रहालय का करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगे। इस दौरान वे राज्य की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें नया विधानसभा भवन और छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय प्रमुख हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री राज्य के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ भी करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी का यह दौरा अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में प्रस्तावित है। उनकी यात्रा को लेकर राजधानी रायपुर स्थित विधानसभा परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्य समिति कक्ष में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की सभी तैयारियां समय पर और व्यवस्थित रूप से पूरी की जाएं।
बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, वनमंत्री एवं संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, प्रबोध मिंज, भावना बोहरा, अनुज शर्मा सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
