प्रदेशवासियों को निरंतर मिलती रहेगी सौगातें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

JTN-banner-post-final-100
Share this post

20 मार्च को उज्जैन के तराना को नर्मदा जल से सिंचाई की मिलेगी सौगात
मुख्यमंत्री नर्मदा-शिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेशवासियों को निरंतर सौगातें मिलती रहेगी। प्रदेश में विकास बयार निरंतर चहुँओर इसी प्रकार बहती रहेगी। उन्होंने कहा कि गुरूवार 20 मार्च को उज्जैन जिले के तराना क्षेत्र में कई खेतों को नर्मदा जल से सिंचाई की सौगात प्राप्त होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में क्रियान्वित हो रहे नदी जोड़ो अभियान से सिंचाई का व्यापक और प्रभावी वातावरण निर्मित हो रहा है। इसके साथ ही पेयजल की उपलब्धता भी बढ़ रही है और उद्योगों के लिए भी पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। प्रदेश में जल ही जीवन है का मंत्र साकार हो रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार 20 मार्च को उज्जैन जिले के तराना में नर्मदा शिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *