प्रदेश के 2 शिक्षक नई दिल्ली में उल्लेखनीय कार्य के लिये होंगे सम्मानित

JTN-banner-post-final-100

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शिक्षक दिवस पर करेंगी सम्मानित

प्रदेश के 2 शिक्षकों को वर्ष-2025 का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु प्रदान करेंगी। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों में दमोह जिले की प्राथमिक शिक्षक श्रीमती शीला पटेल शासकीय प्राथमिक शाला देवरान टपरिया में पदस्थ हैं। आगर-मालवा जिले के श्री भेरूलाल ओसारा माध्यमिक शिक्षक शासकीय ईपीईएस माध्यमिक शाला खेरिया सुसनेर में पदस्थ हैं।

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये चयनित शिक्षकों का चयन उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मेंकिये गये उल्लेखनीय कार्य के लिये सम्मानित होंगे। इन शिक्षकों ने अपनी शालाओं में बच्चों को खेल-खेल में आनंदमयी शिक्षा दी है। इसके साथ ही इन शिक्षकों ने विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिये ईको क्लब और क्लैप क्लब के संयोजन से ठोस कार्य किया है। बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि पैदा करने के लिये नुक्क्ड़ नाटक का सहारा लिया है। इन शिक्षकों ने डिजिटल युग की महत्ता को समझते हुए विद्यार्थियों में ऑनलाइन सुरक्षा जागरूकता फैलाने के लिये महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये चयनित शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय कार्यों के लिये सम्मानित होने वाले शिक्षक प्रदेश के अन्य शिक्षकों के लिये भी प्रेरणा का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed