प्रधानमंत्री श्री मोदी के बदनावर आगमन की तैयारियों की मुख्य सचिव श्री जैन ने की समीक्षा

TN5-Bhopal110925051237

पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास सहित अनेक अभियानों का होगा शुभारंभ

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बदनावर जिला धार में 17 सितंबर, आगमन को लेकर मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने गुरूवार को मंत्रालय में तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास, “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ, “सुमन सखी” चैटबॉट का शुभारंभ, पोषण माह का राष्ट्रीय स्तर पर उद्घाटन और लाभार्थियों को पीएमएमवीवाई की किस्त का हस्तांतरण किया जायेगा। मुख्य सचिव श्री जैन ने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम में तैयारियों के लिए किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा भी की।

बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जनजातीय क्षेत्रों में “आदि सेवा पर्व” का शुभारंभ भी करेंगे, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। साथ ही “एक बगिया माँ के नाम” अभियान में भागीदारी के प्रतीक के रूप में महिला लाभार्थियों को पौधों का वितरण, सिकल सेल स्क्रीनिंग कॉउंसलिंग कार्ड का वितरण करेंगे। कार्यक्रम में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” पर आधारित फिल्म का भी प्रदर्शन होगा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, श्री शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, श्री सुखवीर सिंह, श्री गुलशन बामरा, श्री संदीप यादव, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना उपस्थित थे। कमिश्नर इंदौर संभाग डॉ. सुदाम खाड़े एवं कलेक्टर जिला धार वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed