बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में श्री राजेन्द्र दास जी करेंगे गौ कथा एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर कथा

Inner-Bhopal240126080207

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की तैयारियों की समीक्षा

रीवा जिले के बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में 12 से 14 फरवरी तक मलूक पीठाधीश्वर श्री राजेन्द्र दास जी महाराज गौ कथा एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर कथा करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आयोजन की तैयारियों के संबंध में रीवा में बैठक लेकर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्री राजेन्द्र दास जी की कथा से गौ संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा। गौ अभयारण्य परिसर में आयोजित होने वाली कथा अप्रतिम व भव्य होगी।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बैठक में निर्देश दिए कि महाराज जी एवं उनके साथ आने वाले संतों के रूकने की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। बैठक व्यवस्था से लेकर पार्किंग तथा प्रसाद वितरण आदि की व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को दायित्व सौंपे जाएं। प्रचार-प्रसार समिति आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। आयोजन स्थल में बनने वाला प्रसाद में प्राकृतिक खेती से उत्पादित अन्न व सब्जी का ही उपयोग किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजन के संबंध में जिन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह सजगता से निर्वहन करें। बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में 12 से 14 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक महाराज श्री की कथा होगी। समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, बसामन मामा गौवंश वन्य विहार के सचिव डॉ. राजेश मिश्रा सहित अन्य संबद्ध नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *